सितारों से भरी ‘तख्त’ लेकर आ रहे हैं करण जौहर

मुंबई। समाचार ऑनलाइन

करण जौहर कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म ‘तख्त’ बनाने जा रहे हैं। करण ने आज बुधवार को इस फिल्म का एक पोस्टर ट्विटर पर ट्वीट किया। जिसमें फिल्म के सभी सितारों के नामों का भी खुलासा किया गया है। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

[amazon_link asins=’B006RHKER4,B07FBMMW5P’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’be9be043-9b9c-11e8-9c8a-bd0f5f30d72d’]

बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म के बारे में चर्चा तो पहले से ही हो रही थी लेकिन नाम और स्टार्स का खुलासा नहीं किया गया था। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, यह इतिहास से जुड़ी ये एक अविश्वसनीय कहानी है। राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई…एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है।
साल 2020 में होगी रिलीज
 

बता दें कि इस फिल्म की कहानी मुगलों पर आधारित होगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताया है। ये फिल्म साल 2020  में रिलीज की जाएगी। खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह और विक्की कौशल दो भाइयों की भूमिका में दिखाई देंगे। रणवीर की प्रेमिका के किरदार में आलिया भट्ट और बहन के किरदार में करीना कपूर खान नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। अनिल कपूर फिल्म में शाहजहां की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर इस फिल्म में औरंगजेब यानि नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे।