कोल्हापुर :  शिरोल तहसील के यड्राव में ट्रिपल मर्डर

कोल्हापुर | समाचार ऑनलाइन

कोल्हापुर के शिरोल तहसील के यड्राव में पारिवारिक वाद विवाद के चलते दामाद द्वारा किए गए हमले में सास, साली और पत्नी की मौत हो गई है। इस हमले में सास, पत्नी और साली की जगह पर ही मौत हो गई है। कोल्हापुर में शनिवार तड़के तीन बजे के करीब शिरोल तहसील के यड्राव में यह घटना घटी।

पुणे होर्डिंग हादसा: मृतकों को 5 और घायलों को 1-1 लाख की मदद

इस मामले में संदिग्ध आरोपी प्रदीप विश्वनाथ जगताप फरार हो गया है। पारिवारिक वाद के चलते यह घटना की प्राथमिक जानकारी मिल रही है। इस हमले में सास छाया श्रीपती धुमाल, साली सोनाली अभिषेक रावण और पत्नी रुपाली प्रदीप जगताप की मौत हो गई है। साला रोहित श्रीपती धुमाल घायल हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’91e219ab-c92f-11e8-b8ea-eddb40b82eaf’]

प्रदीप जगताप यह मूल रुप से सांगली जिले के कवठे गुलंद गांव का है। इचलकरंजी से पांच किमी दूरी पर स्थित यड्राव गांव में औद्योगिक बस्ती है। एक कपड़े प्रक्रिया गृह में काम करता था। गांव के शिरगाव चाल में एक साथ रहते थे। पत्नी सहित परिवार से लगातार वाद विवाद होता था। तड़के वह घर में आया और लकड़ी-डंडे से पिटाई करने लगा। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रुप से घायल हैं।

[amazon_link asins=’B01FM7GGFI,B01DDP7D6W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a6d3e313-c92f-11e8-b6e9-4b5d2ceaa7e6′]

घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास घाटगे व उपअधीक्षक धीरज पाटिल ने घटनास्थल का मुआयना किया। तड़के तीन बजे ट्रिपल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना आस पड़ोसवालों को पता चलने के बाद पुलिस को यह जानकारी दी गई।