पागल प्रेमी ने की एक शख़्स की हत्या 

चाकण : समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ के चाकण इलाके में प्रेमसंबंध के चलते एक शख्स की हत्या का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से परिसर में खलबली मच गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुयी है। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।  नामदेव नागोराव जाधव ऐसा मृतक का नाम है।इस मामले में भोसरी एम आय डी सी पुलिस  ने अविनाश उर्फ अविराज रोहिदास देडे को गिरफ़्तार किया है। अन्य चार लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

[amazon_link asins=’B077RTRHHQ,B078FZJD5F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’06ff7081-b8e7-11e8-868b-4751e280a967′]

प्राप्त जानकारी अनुसार, प्रेम संबंध के चलते एक शख्स की हत्या की गयी है। यह घटना कल शाम घटी है। प्रेमसंबध होने के कारण नामदेव जाधव और आरोपियों  के बीच मारपीट हुई, मारपीट इतनी बढ़ गयी के इस घटना में नामदेव की मौत हो गयी है। घटना के बाद आरोपियों ने नामदेव को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले गए, लेकिन तब तक  नामदेव की मौत हो चुकी थी। आरोपियों ने शव को छोड़ कर वहा से भाग निकले।  क्या है मामला  आरोपी अक्षय सोनावणे , युवती और मृतक नामदेव एक ही कंपनी में काम करते थे। धीरे धीरे नामदेव जाधव और युवती के प्रेम संबंध बनने लगे । लेकिन युवती का पहले से ही अक्षय के साथ चक्कर चल रहा था।
[amazon_link asins=’B013NCSEF4,B0152XB2Q0′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2ac3ef67-b8e7-11e8-8330-fb8992d8449c’]
नामदेव और युवती के प्रेमसंबंध की जानकारी अक्षय को लगने के बाद अक्षय ने कल शाम नामदेव को लेकर सुनसान जंगल में बुरी तरफ पिटाई की। पेड़ की डंडियों से मारपीट के दौरान नामदेव बेहोश हो गया। बेहोशी के हालात में अक्षय और उसने अन्य चार साथीदारों ने नामदेव को अस्पताल में ले गये, लेकिन तब तक  नामदेव की मौत हो गयी थी। इसका पता चलते ही सभी आरोपी नामदेव को अस्पताल में छोड़ कर भाग निकले। अस्पताल के सीसीटीव्ही कैमरा में पुलिस ने पांचो आरोपियों के चेहरे देखने के बाद पुलिस ने अविनाश देडे नामक अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अविनाश ने अपने साथीदारों के साथ मिलकर यह हत्या की कबूली  दी है। भोसरी एम आय डी सी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक भीमराव शिंगादे और उनकी टीम ने यह करवाई कर शातिर अपराधी को चाकण पुलिस के हवाले कर दिया है। अक्षय सोनावणे, आदित्य मुर्हे, महादेव भाग्यवंत, आकाश गायकवाड़ और अविनाश उर्फ अविराज देडे ऐसे आरोपियों के नाम है। आगे की जांच में चाकण पुलिस जुटी है।
[amazon_link asins=’B0087UIHQY,B00D6EG7FO’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f9582716-b8e7-11e8-9a11-1df67fa03d9d’]