आईपीएस अनिल पारसकर, अभिनव देशमुख, सारंग आव्हाड, शशिकुमार मीना, प्रवीण पाटिल, अरविंद चावरिया सहित 10 लोगों को पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन

मुंबई : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Maharashtra IPS Transfer | राज्य गृह विभाग ने सोमवार को राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. आईपीएस अधिकारी अनिल पारसकर, अभिनव देशमुख, सारंग आव्हाड, प्रवीण पाटिल, अरविंद चावरिया के साथ 10 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक (अपर पुलिस आयुक्त) बनाकर प्रमोशन दिया गया है. प्रमोशन देकर उनका ट्रांसफर किया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक रहे दीपक साकोरे और पुलिस उप महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा का क्रमश ट्रांसफर और नियुक्ति की गई है. (Maharashtra IPS Transfer)

 

ट्रांसफर पाने वाले पुलिस उप महानिरीक्षकों के नाम और उनकी नियुक्ति इस प्रकार है

1. वीरेंद्र मिश्रा (पदस्थापना की प्रतीक्षा से अपर पुलिस आयुक्त, विशेष शाखा, बृहन्मुंबई)

2. दीपक साकोरे (पुलिस उप महानिरीक्षक, रा.रा. पुलिस बल, पुणे से अपर पुलिस आयुक्त, क्राइम, नवी मुंबई)

 

प्रमोशन देकर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधीक्षकों के नाम और वे कहां से कहा गए इस प्रकार है.

1. अभिनव डी. देशमुख (पुलिस उप आयुक्त, बृहन्मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, दक्षिण प्रादेशिक विभाग, बृहन्मुंबई)

2. अनिल एस पारसकर (पुलिस उप आयुक्त, बृहन्मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, मध्य प्रादेशिक विभाग, बृहन्मुंबई)

3. एम. रामकुमार (पुलिस उप आयुक्त, बृहन्मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक, बृहन्मुंबई)

4. शशिकुमार मीना (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र.8, मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, क्राइम, बृहन्मुंबई)

5. प्रवीण सी. पाटिल (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र. 1, पुणे से अपर पुलिस आयुक्त, पश्चिम प्रादेशिक विभाग, पुणे शहर)

6. संजय बी. पाटिल (पुलिस उप आयुक्त, बृहन्मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, क्राइम, नागपूर शहर)

7. वसंत के. परदेशी (समादेशक, रा.रा. पुलिस बल, गट क्र. 7, दौंड, जि. पुणे से अपर पुलिस आयुक्त, पिंपरी चिंचवड)

8. सारंग डी. आव्हाड (पुलिस अधीक्षक, बुलढाणा से पुलिस उप महानिरीक्षक, क्राइम अन्वेषण विभाग, पुणे)

9. पी. पी. शेवाले (कार्यकारी संचालक (सु. व अ.), मराविवि कंपनी मर्या, मुंबई से अपर पुलिस आयुक्त, उत्तर विभाग, नागपूर शहर)

10. अरविंद एच. चावरिया (पुलिस अधीक्षक, क्राइम अन्वेषण विभाग, पुणे से अपर पुलिस आयुक्त, प्रशासन, पुणे शहर)

 

Web Title :- Maharashtra IPS Transfer | 10 Officers including IPS Anil Paraskar, IPS Abhinav Deshmukh, IPS Sarang Awad, IPS Pravin Patil promoted as Deputy Inspector General of Police

 

इसे भी पढ़ें

 

Cosmos Bank Cyber Attack Case – Pune Crime | कॉसमॉस बैंक पर साइबर अटैक करने वाले 11 लोगों को सजा

अमृता फडणवीस के उस बयान पर अजीत पवार की प्रतिक्रिया, कहा – ‘मुझे अगर कोई …’

Amruta Fadnavis On Ajit Pawar | राजनीति में नेता कई जगह आंख मारते है, अमृता फडणवीस ने अजीत पवार पर ली चुटकी

Pune Crime News | पुणे क्राइम न्यूज : मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन – होटल में धुत हुई महिला का हंगामा! शराब के नशे में डाल रही थी लोगों के खाने में पानी