मलाइका ने मिटाई अरबाज की आखिरी निशानी

मुंबई। समाचार ऑनलाइन – अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अपने अफेयर को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। 2 साल अलग रहने के बाद मलाइका ने खान परिवार की आखिरी पहचान भी अब मिटा दी है। हालांकि अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका खान परिवार से तालमेल रख रही है और अरबाज से भी मिलती रहती हैं।

दरअसल मलाइका ने अब तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाम से खान नहीं हटाया था। एक्ट्रेस अब तक अपने इंस्टाग्राम हैंडल के नाम में मलाइका अरोड़ा खान लिख रखा था। मगर कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने खान सरनेम हटा दिया। हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अरबाज से अलग होने के चंद दिनों में ही अपने यूजर नेम से खान सर नेम रिमूव कर दिया।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा को अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ कई जगह स्पॉट किया गया है। जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। दोनों स‍ितारे लाख अपने रिलेशन को छुपाएं लेकिन वो रोजाना कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे इन खबरों को हवा मिल जाती है।