मालेगांव ब्लास्ट आरोपी कर्नल पुरोहित पर अब 16 जुलाई को फैसला

मुंबई: मालेगांव ब्लास्ट मामले में कर्नल प्रसाद पुरोहित पर आने वाले फैसले को हाई कोर्ट ने 16 जुलाई तक आरक्षित रखा हैं। अब इसका फैसला 16 जुलाई को आने वाला हैं। पुरोहित की ओर से इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दर्ज़ कराया गया हैं। साल 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के मामले में कर्नल प्रसाद पुरोहित आरोपी हैं। अभी वह जमानत पर हैं। लेफ्टनंट कर्नल प्रसाद पुरोहित 2008 के मालेगांव ब्लास्ट के बाद इस मामले में देश भर में चर्चा में आये। जिसके बाद एटीएस द्वारा पुरोहित को गिरफ्तार करने के 9 साल बाद उन्हें आख़िरकार सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2017 को उनकी जमानत मंजूर की। मालेगांव ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंग ठाकूर, कर्नल श्रीकांत पुरोहित सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।