पुणे में मामूली विवाद के चलते शख्स की हत्या

पुणे समाचार
पुणे के बुधवार पेठ इलाके में मामूली विवाद के चलते एक शख्स की हत्या करने की घटना घटी। यह घटना आज (शनिवार) दोपहर को घटी। इस घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई और मामले की जांच में जुट गई थी। यह घटना फरासखाना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत घटी है।
इस घटना में तानाजी धोंडीराम कोरके की हत्या की गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार तानाजी धोंडीराम कोरके एक अपराधी है। वो अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पीने बैठा था। शराब पीने के बाद उसका उसके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प में तब्दील हो गया। इस हाथापाई में तानाजी कोरके की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तानाजी कोरके की लाश को ससून हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।