मराठा आरक्षण में और एक युवक ने की आत्महत्या 

पुरंदर| समाचार ऑनलाइन 

मराठा आरक्षण के लिए महाराष्ट्र के कई जिलों में वाहनों की तोड़फोड़ व आगजनी शुरू है।  शांतिपूर्ण आंदोलन धीरे-धीरे हिंसा का रूप धारण कर लिया है।
[amazon_link asins=’B079R17XY2′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’96565d4f-9720-11e8-82d3-b5b6f8428249′]

मराठा आरक्षण के लिए अब तक 7 युवकों ने आत्महत्या की है। वही आज और एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।  पुरंदर तालुका के पिंगोरी में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम दत्ताञय तुकाराम शिंदे (34) है।  यह घटना शुक्रवार को घटी। मृतक के पॉकेट से एक चीट्टी बरामद हुए।  जिसमे मराठा समाज को आरक्षण मिले ऐसे जिक्र किया गया है।  आगे मामले की जांच जेजुरी पुलिस कर रही है।