पुणे में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या

धायरी में घटी यह चौंका देनेवाली घटना
पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के धायरी में एक 17 साल की युवती पर बलात्कार कर हत्या करने की सनसनीखेज घटना से हडकंप मच गया है। यह घटना गुरुवार को उजागर हुई है। लड़की के साथ बलात्कार कर उसका गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। इस घटना की वजह से धायरी इलाके में हडकंप मच गया है।
वैष्णवी भोसले (17, धायरी) ऐसी हत्या की गई लड़की का नाम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वैष्णवी भोसले नामक लड़की का घर में घुसकर बलात्कार किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई। इस घटना का खुलासा गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुआ, जब उसके माता पिता घर वापस आए थे। माता पिता के वापस आने पर लड़की की लाश को घर पाया। उसे तुरंत हॉस्पिटल में भरती किया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। लाश का पोस्टमॉर्टम किया गया है। पोस्टमॉर्टम में वैष्णवी भोसले के साथ बलात्कार की बात सामने आयी है। सिंहगड पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच सिंहगड पुलिस कर रही है।