नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म

पुणे समाचार :

पुणे जिला के तलेगाव दाभाड़े परिसर में नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना बुधवार को घटी हैं। घटना के बाद पीड़ित लड़के के पिता ने अज्ञात व्यक्ति कर खिलाफ तलेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कीया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, बुधवार की शाम पीड़ित लड़के के पिता अपने निजी काम से बाहर गए थे, पीड़ित लड़का घर के आंगन में खेल रहा था। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को फुसलाकर तलेगांव दाभाड़े परिसर के जंगल में ले गया, और नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। देर रात जब लड़का घर आया, तब उसने सारी हकीकत अपने पिता से कही, उसके बाद पीड़ित के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तलेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया हैं।