#MeToo पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

देश भर में #MeToo कैंपेन बड़े जोरो शोरों से चल रहा है। हर दिन नए खुलासे हो रहे है। अब तक कई महिलाओं ने खुद पर हुए यौन शोषण पर आवाज उठाई है। कोई इसका समर्थन कर रहा है तो कोई विरोध। इसी बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने  #MeToo के तहत आये मामलों की जांच करने के लिए एक कमिटी गठित करने का ऐलान किया है।

#MeToo कैंपेन के सपोर्ट में सुष्मिता सेन

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1673963b-ce1c-11e8-be29-6beda79b9874′]

मेनका गांधी ने #MeToo का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं हर शिकायत के पीछे का दर्द समझती हूं। कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के मामलों को जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ निपटना चाहिए। मंत्रालय के मुताबिक अगले एक या दो दिन में कमिटी का गठन हो जायेगा, इसके बाद सभी संबंधित पक्ष आकर अपनी शिकायतें यहां रख सकते हैं। वरिष्ठ न्यायविद् और कानून के पेशे से जुड़े लोग इसके मेंबर होंगे और सारे मामलों की जांच करेंगे।

मेनका गांधी ने कहा कि कार्यस्थाल पर महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कमिटी के गठन के बाद महिलाएं बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।