Mumbai | चाइनीज खाने से सात लोगों को फूड प्वाइजनिंग

मुंबई (Mumbai News) : Mumbai | उरण में बुधवार को चाइनीज फ्राइड राइस (Chinese Fried Rice) खाने से सात लोगों को फूड प्वाजनिंग (Food Poisoning) हो गई है। इस मामले में मोरा पुलिस स्टेशन (Mora Police Station) में चायनीज विक्रेता दीपक रमेश थली (Deepak Ramesh Thali) और कर्मी अर्जुन सत्येंद्रनाथ घोष (Arjun Satyendranath Ghosh) के खिलाफ मामला दर्ज (Mumbai) किया गया है।

बच्चों ने अपने दादा से चयनीज खाने की जिद की। इसलिए दादा बुधवार की रात उरण (Uran) में एनआई हाई स्कूल के पास एक चायनीज दुकान से पोते-पोतियों के लिए फ्राइड राइस (Fried Rice) लाए थे। फ्राइड राइस खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे और उन्हें उरण के इंदिरा ग्रामीण अस्पताल (Indira Rural Hospital) ले जाया गया। अभी बच्चों की स्थिति स्थिर है।

सुजल सुजीत पाटिल (Sujal Sujit Patil) (उम्र 7), रीता सत्येंद्र ठाकुर (Rita Satyendra Thakur) (उम्र 38), सिद्धार्थ सत्येंद्र ठाकुर ( Siddharth Satyendra Thakur) (उम्र 11), अर्णव भारत पाटिल (Arnav Bharat Patil) (उम्र 9), सिया नीलकमल थली (Siya Neelkamal Thali) (उम्र 9) और सानिया सुनील म्हात्रे (Sania Sunil Mhatre) (15)  और आर्या सुनील म्हात्रे (Arya Sunil Mhatre) (15) फूड प्वाइजनिंग के शिकार के नाम हैं। मोरा पुलिस (Mora Police) आगे की जांच कर रही है।

 

 

 

———————————————————————————————————————————————-

 

Mumbai Crime | मुंबई में नाबालिग लड़की से रेप कर फरार; हनीट्रैप का इस्तेमाल कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : Mumbai Crime |  16 वर्षीय नाबालिग लड़की का बलात्कार (rape) कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने हनीट्रैप (honeytrap) के जरिए गिरफ्तार (Arrested) किया है। नालासोपारा इलाके की तुलिंज पुलिस (Tulinj Police) ने बेहतरीन काम किया है। संबंधित आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस को परेशान (Mumbai Crime) कर रहा था। वह भी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसलिए तुलिंज पुलिस ने महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से हनीट्रैप का जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kolhapur | गर्म हो रही थी गाड़ी, फिर भी किया सफर; होटल व्यवसायी की मौके पर ही मौत