Pune News | संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम महाराज की पालकी के मार्ग पर 12 हज़ार करोड़ खर्च करेंगे – नितिन गडकरी 

पुणे (Pune News), 24 सितंबर : पुणे (Pune News) के सिंहगढ़ रोड के फ्लाईओवर (Sinhagad Road Flyover) का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के हाथों किया गया।  इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) और भाजपा (BJP) नेता उपस्थित थे।

 

गडकरी ने पुणे (Pune) के विकास को लेकर बयान दिया है ।  पेट्रोल (Petrol), मेट्रो जैसे प्रोजेक्ट (Metro Project) का उल्लेख कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।  महाराष्ट्र  (Maharashtra) में आषाढ़ी वारी (Ashadhi Wari) काफी महत्वपूर्ण है।  राज्यभर से संतों की पालकी विट्ठल के दर्शन के लिए जाती है।

संत ज्ञानेश्वर और तुकाराम महाराज की पालकी के मार्ग का महत्वपूर्ण मुद्दा उपस्थित किया।  उन्होंने कहा कि संत ज्ञानेश्वर और तुकाराम महाराज पालकी मार्ग पर 12 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किये जाएंगे।  काम की समीक्षा, सड़क का निर्माण, खर्च को लेकर योजना बनाई जा रही है।  अजीत दादा से बात कर यह कार्यक्रम कहां करना है  वह हम तय करेंगे।  महाराष्ट राज्य (Maharashtra) का विकास प्रगति पर है। सड़क, हाईवे, मेट्रो, फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट जल्द राज्य में पुरे होंगे।  राज्य में हम सभी को मिलकर इसे देश में नंबर वन  बनाना है। ,

नरीमन पॉइंट से दिल्ली 12 घंटे में

अजीत दादा और  मैं अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे  (Delhi-Mumbai Expressway) बना रहे है।  कल मैंने उसका काम देखा।  एक जगह पर 12 लेन है। उस पर 170 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से  चलने वाली गाडी पर बैठा था।  केवल महाराष्ट्र का काम बाकी है।  इस हाईवे को जेएनपीटी (JNPT) तक ले जाएंगे।  मेरी इच्छा थी कि वसई-विरार से वरली  बांद्रा तक  इस मार्ग को जोड़ा गया तो नरीमन पॉइंट से दिल्ली 12 घंटे में पहुंच सकते है।

जिले में मेट्रो का जाल बिछेगा

पुणे (Pune) से कोल्हापुर, सोलापुर, बारामती, नगर, लोनावला रूट में ब्रॉडगेज पर आठ डिब्बे की मेट्रो चलेगी।  इस मेट्रो (Metro) में विमान (Aircraft) जैसी सुविधा होगी।  इसका टिकट एसी के टिकट के समान होगा।

 

 

 

Pune News | एम्बुलेंस के सायरन की आवाज जल्द बदलेगी, Ambulance की Siren पर बजेगा आकाशवाणी का धुन
Pune News | पुणे प्रदूषण में अग्रसर, अजीत दादा आप प्रदूषण से मुक्ति दे – गडकरी