Mumbai | वसई रोड-दिवा-पनवेल विभाग में मेमू ट्रेन सेवा पूर्ववत

मुंबई (Mumbai) : Mumbai | पश्चिम, मध्य और हार्बर रूट को जोड़ने वाले दिवा-वसई रोड, पनवेल-दिवा-वसई रोड (Mumbai) पर मेमू (MEMU train service) शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों का अतिरिक्त समय और पैसा भी बचेगा। राज्य सरकार (State Government) के निर्देशानुसार उपनगरीय लोकल  (Local) की तरह इस मेमू पर भी कोरोना के नियम लागू हैं।

 

इसलिए यह केवल आवश्यक सेवा कर्मचारियों को ही दैनिक टिकट (Daily Ticket,) मिलेगा। वहीं कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के दोनों डोज ले चुके लोगों को मासिक पास (Monthly Pass) मिलेंगे, यह जानकारी मध्य रेलवे (Central Railway) ने दी है।

 

कोरोना लॉकडाउन के कारण पनवेल-दिवा-वसई मेमू ट्रेन (Panvel-Diva-Vasai MEMU Train) बंद होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। यदि सड़क मार्ग से जाते हैं तो ट्रैफिक जाम, गड्ढों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण, यह सफर लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा था। मेमू की सुविधा (MEMU train service) शुरू होने के कारण यात्रियों को असुविधा कम होगी। मध्य रेलवे (Central Railway) के प्रस्ताव के मुताबिक दिवा-वसई रोड मेमू ट्रेन दिन में आठ फेरे लगाएगी। वसई रोड-पनवेल मेमू ट्रेन में रोजाना छह चक्कर लगेंगे; पनवेल-दिवा-वसई रोड मेमू में वीकेंड को छोड़कर हर दिन आठ राउंड ट्रिप होंगे।

 

मेमू ट्रेन का शेड्यूल (Mumbai)

 

दिवा-वसई रोड – सुबह 5.49 बजे, सुबह 11.30 बजे, दोपहर 2.33 बजे, शाम 4.25 बजे, शाम 5.55 बजे

वसई रोड-दिवा- सुबह 9.50 बजे, दोपहर 12.55 बजे, शाम 3.55 बजे, शाम 5.35 बजे, शाम 7.15 बजे

पनवेल-दिवा – सुबह 8.25 बजे, सुबह 10.30 बजे, दोपहर 12.10 बजे

दिवा-पनवेल – सुबह 9.25 बजे, सुबह 11.20 बजे, शाम 6.45 बजे

 

 

Mumbai | चाइनीज खाने से सात लोगों को फूड प्वाइजनिंग

Mumbai Crime | मुंबई में नाबालिग लड़की से रेप कर फरार; हनीट्रैप का इस्तेमाल कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार