अवैध संबंध के विवाद में मासूम की हत्या

कल्याण | समाचार ऑनलाइन

अवैध संबंध के विवाद में पति-पत्नी में झगड़े होने के बाद पत्नी ने एक साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला ने मासूम की हत्या कर उसे गांव में फेक दिया। इस मामले में मानपाडा पुलिस ने आरोपी पूजा प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज़ कर लिया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ee6e7e62-c249-11e8-bfa4-1be3a9122b16′]

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, ननकण प्रसाद व पूजा प्रसाद दोनों दम्पति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। यह दम्पति डोंबिवली के भोपर विठाबाई में रहते है। उनकी एक साल की बच्ची थी। पूजा की अवैध सबंध होने की बात उसके पति ननकण को पता चल गया था। जिसके बाद से दोनों में लगातार झगड़ा होता था। कल फिर से दोनों में विवाद हुआ। जिसके बाद पूजा ने गुस्से में आकर दोपहर ढाई बजे के आसपास अपने एक साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूजा ने मासूम के शव को गांव के सुनसान जगह पर फेंक दिया।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fa7d598e-c249-11e8-a95a-3b07fed0955d’]

घटना के बाद ननकण ने इसकी शिकायत मानपाडा पुलिस थाने में दर्ज़ कराई। इस मामले में मानपाडा पुलिस ने आरोपी पूजा प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज़ कर लिया है।