बिहार : पूर्वी चंपारण में रालोसपा नेता की हत्या, उपेंद्र कुशवाहा ने नितीश सरकार पर हमला बोला

मोतिहारी : समाचार ऑनलाइन – बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड के रालोसपा अध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा की बुधवार और गुरुवार की दरम्यान रात अज्ञात हमलावारों ने हत्या कर दी। पकड़ीदयाल थाने के निरीक्षण अशोक कुमार सिंह ने बताया की प्रेमचंद कुशवाहा (40) सुंदरपट्टी पंचायत के मंझार गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद पकड़ीदयाल बाजार में अपना निजी क्लीनिक चलाते थे और वे बीती रात क्लीनिक बंद कर अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात हमलावारों ने उनकी लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई करने और धारदार हथियार से उन पर वार करने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगो ने पकड़ीदयाल नेहरू चौक के समीप करीब पांच घंटे तक सड़क को जाम रखा। इस मामले में मृतक की पत्नी सरिता देवी ने भूमि विवाद को लेकर अपने पति की हत्या का दवा करते हुए इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। अशोक ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छेपामारी शुरू कर दी है। इस बीच, मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे रालोसपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेमचंद की हत्या को अत्यंत दुखद बताया है। उपेंद्र ने हाल में अपने पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या की ओर इशारा करते हुए ट्वीट कर नीतीश से पूछा है, “माननीय मुख्यमंत्री जी, आखिर रालोसपा के और कितने साथियों की बलि चाहिए सुशासन की गरिमा को बनाए रखने के लिए?”