2 साल बाद मलाइका ने इंस्टा से हटाया ‘खान’ सरनेम

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अरबाज खान से डाइवोर्स के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की सुर्खियों ने जोर पकड़ लिया है। खबरों के अनुसार दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को ऑफिशली नहीं बताया है।

अरबाज से बाद भी मलाइका खान परिवार से तालमेल रखती हैं। मलाइका को अरबाज से अलग हुए 2 साल हो गए लेकिन अभी तक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अपने नाम से खान नहीं हटाया था। अब तक अपने इंस्टाग्राम हैंडल के नाम में मलाइका अरोड़ा खान लिख रखा था। लेकिन अब हाल ही में मलाइका ने नाम में से ‘खान’ हटा दिया। हालांकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अरबाज से अलग होने के चंद दिनों में ही अपने यूजर नेम से खान सर नेम रिमूव कर दिया।

हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमे उन्होंने ‘AM’ नाम का पेंडेंट पहना था। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि यह पेंडेंट उनके और अर्जुन के नाम पर है। जब ये खबरें चल पड़ीं तो इसका खंडन करने के लिए तुरंत मलाइका ने दूसरी फोटो शेयर की। जिसमें पेंडेंट पर ‘MA’ लिखा था, जिसका मतलब है मलाइका अरोड़ा। सेल्फी होने के कारण पेंडेंट ‘AM’ दिख रहा था।