निगड़ी पुलिस ने 10 शातिर अपराधियों समेत 3 नाबालिकों को दबोचा : 21 मामले उजागर 

निगड़ी । समाचार ऑनलाइन
मजा मस्ती के लिए मोबाइल और गाड़िया चुराने के अपराध में निगड़ी पुलिस ने 10 आरोपीयों समेत  3 नाबालिक आरोपियों  को गिरफ्तार किया है।मोबाइल/ गाड़िया चुराना और उसे बेच कर पैसे कमाना यही इनका मकसद था। वही निगड़ी में हत्या कर सबूत मिटानेवालें शातिर अपराधियों को दबोचकर लाखों का माल बरामद किया है।
[amazon_link asins=’B074G3TJYF,B079YJQ869′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82aced1a-b2ac-11e8-b0de-db4c8526cd63′]
निगड़ी पुलिस स्टेशन के पुलिस कर्मचारीयो के मुखबीर द्वारा जानकारी मिलने पर वरिष्ठ केअधिकारियों के मार्गदर्शन पर पुलिस ने 10 आरोपि सहित 3 नाबालिक अपराधियों को हिरासत में लिया है। निगड़ी पुलिस ने तुरंत परिसर में जाल बिछाकर आरोपियों को हिरासत में लिया। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान  1 लैपटॉप, 2 पिस्टल, 1 मैगझिन, 6 गोलियां ऐसा कुल 6 लाख 16 हजार रुपयों का माल बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में निगड़ी पुलिस द्वारा सांगवी, निगड़ी परिसर के कुल 21 मामले सामने आए है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल , सहायक पुलिस उपायुक्त सतीश पाटिल , पुलिस निरीक्षक रविन्द्र जाधव  पुलिस निरीक्षक(क्राइम) शंकर अवताड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक एल एन सोनावणे , नारायण जाधव , मंगेश गायकवाड़, राम साबले, फारूक मुल्ला, ज़मीर तंबोली, शरीफ मुलानी, विकास शिर्के,आनंद चव्हाण,स्वामीनाथ जाधव, मछिन्द्र घनवट और उनकी टीम ने की।