विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम रोमर को मिला इकोनॉमिक्स नोबेल पुरुस्कार 

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन  
2018 इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार 2 अमेरिकी विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम रोमर अर्थशास्त्रियों को मिला है। इनको इकोनॉमिक ग्रोथ पर रिसर्च के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। इन दोनों को लंबे समय में इकोनॉमिक ग्रोथ के निर्धारको पर काम के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।  यह पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस की तरफ से एलान किया गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3a321fd1-cafd-11e8-b8d7-f9903ffcdfb1′]
विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम रोमर कौन है ?

रोमर वर्ल्ड बैंक के पूर्व चीफ इकोनॉमिस्ट हैं। उनको लंबे समय में मेक्रोइकोनॉमिक एनालिसिस में टेक्नोलॉजी के नए इनोवेशन के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। वहीं नोर्दहॉस को क्लाइमेंट चेंज इकोनॉमिक्स का पिता कहा जाता है। उनको मेक्रोइकोनॉमिक एनालिसिस में क्लाइमेट चेंज के इंटीग्रेशन के लिए नोबेल दिया गया है।
[amazon_link asins=’B073Q5R6VR,B07CK6MZ67′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a55dbab6-cafd-11e8-a81a-f550803ee9c3′]
हालांकि इसको टेक्निकली ये नोबेल पुरस्कार नहीं है। इसको अल्फ्रेड नोबेल की वसियत में जगह नहीं मिली थी। ये नोबेल ऐसे अर्थशास्त्री को दिया जाता है जिसने इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। इसमें 10 लाख डॉलर की रकम मिलती है। बयान के अनुसार नोर्दहॉस येल विश्वविद्याल में प्रोफेसर हैं, जबकि रोमर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस जुड़े हुए हैं।
इस साल बज सकती है कपिल की शादी की शहनाई की गूंज