कुख्यात लुटेरा मिला साधु के वेश में

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे व अहमदनगर जिले में क्रूरता के साथ लोगों की हत्या कर लूटमारी करनेवाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले 12 सालों से वह पुलिस को चकमा देकर साधु के वेश में घूम रहा था। रविंद्र उर्फ रव्या अशोक काले को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पारनेर तहसील के चांभुर्डे गांव में वह साधु के पेश में देखा गया था।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ebd2862e-c858-11e8-a2d0-1744978a799d’]

रव्या काले यह अपनी गैंग के साथ लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट किया करता था, बहुत से लोगों ने अपनी जान भी गंवायी थी। जिसके चलते पुणे व अहमदनगर की पुलिस को उसकी तलाश थी। लेकिन वह हमेशा पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। शिरुर और दौंड तहसील में उसने 2006 में डकैती की थी।

पुलिसकर्मियों ने महिला को लौटाया खोई हुआ बैग

इस दरम्यान लोगों की हत्या कर घर का सामान लूट कर फरार हो गया था। ठीक उसी तरह 2009 में शिक्रापुर में डकैती की थी। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। ऐसे बहुत सी डकैती की थी, पर पुलिस के हाथ नहीं लगा था।

[amazon_link asins=’B0756RCTK2,B01DDP7D6W,B01DDP83FM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’04ea2ba1-c859-11e8-8d57-e392c38e93c2′]

ग्रामीण पुलिस विभाग के स्थानिक अपराध अन्वेषण विभाग ने हाल ही में कुछ जिलों में कॉबिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें अपराधियों से पूछताछ के दौरान रव्या काले यह पारनेर में चांभुर्डे गांव में होने की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर रव्या काले को गिरफ्तार किया। पुलिस को वह साधु के वेश में दाढ़ी बढ़ाए हुए मिला था। शिरुर पुलिस की हिरासत में आरोपी को दिया गया है।