अब सही मायने में मुखिया होगा व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन

पुणे। समाचार एजेंसी

अब व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सही मायने में ग्रुप का मुखिया साबित होगा। क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सएप नए फीचर की तैयारी कर रहा है, जिससे अनचाहे मैसेज को रोकना संभव है और इसके सर्वाधिकार ग्रुप एडमिन को दिया जा रहा है। इस फीचर में ग्रुप एडमिन को किसी भी ग्रुप मेंबर को मैसेज भेजने से रोकने का अधिकार दिया जा रहा है। इस तरह के नए फीचर्स के जरिए ग्रुप एडमिन के अधिकार काफी हद तक बढ़ जाएंगे।
[amazon_link asins=’B0756RF9KY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2604729a-7c7a-11e8-9abf-5b2b10b57e63′]
व्हाट्सएप कंपनी ने इस फीचर को एंड्रॉयड के लिए बीटा वर्जन 2.18.201 पर और iPhone के लिए स्टेबल वर्जन 2.18.70 पर पेश कर दिया है। वहीं इससे पहले व्हाट्सएप ने ग्रुप एडमिन को सिर्फ डिस्क्रिप्शन के साथ आइकन बदलने की छुट दे रही थी, साथ ही एडमिन को परमिशन हटाने का नियंत्रण का अधिकार दे दिया है। इस तरह के नए फीचर्स के जरिए ग्रुप एडमिन के अधिकार काफी हद तक बढ़ जाएंगे। वहीं यह फीचर ग्रुप सेटिंग में सेंड मैसेज के नाम दिया हुआ है और यह फीचर ग्रुप इंफो के साथ पेश किया जाएगा।

व्हाट्सएप का यह नया फीचर काफी लोगों और कंपनियों के लिए काफी अहम हो साबित होगा, जो कि इसको बिजनेस में इस्तेमाल करते है। इसके साथ ही व्हाट्सएप के इस नए फीचर की मदद से उन लोगों को रोकना आसान हो जाएगा जो बेकार मैसेज करते है। इस तरह के नए फीचर्स के जरिए ग्रुप एडमिन के अधिकार काफी हद तक बढ़ जाएंगे। वहीं यह फीचर ग्रुप सेटिंग में सेंड मैसेज के नाम दिया हुआ है और यह फीचर ग्रुप इंफो के साथ पेश किया जाएगा। इस नए फीचर से ग्रुप एडमिन का कंट्रोल और भी बढ़ जाएगा।