आरक्षण के लिए अब मराठा महिलाओं ने किया संघर्ष का आगाज़

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन
लाखों की तादात में पूरे महाराष्ट्र भर 58 मूकमोर्चा निकालने के बाद मराठा समुदाय ने ठोक मोर्चा भी निकाले। मगर राज्य सरकार इस मामले में जानबूझकर कर ढिलाई बरत रही है। 13 माह के संघर्ष के बाद भी मराठा समुदाय के हाथ कुछ न लग सका है। इसके चलते अब आरक्षण की लड़ाई में मराठा महिलाओं ने छलांग लगा दी है। इसके लिए सकल मराठा महिला क्रांति मोर्चा, महाराष्ट्र बैनर तले एक संगठन गठित किया गया है। इसकी पहली बैठक पुणे में संपन्न हुई।
[amazon_link asins=’B005FYNT3G,B0073C7IIK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f0aca181-b43d-11e8-bb2e-7d55a6841c22′]
मराठा महिला क्रांति मोर्चा की पुणे प्रतिनिधि उषा पाटिल ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य में महिला आगे थी। मराठा मोर्चा में भी महिलायें आगे थी। इसके बावजूद मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक के तौर पर महिलाओं को शामिल नहीं किया गया। इसके चलते मराठा महिला क्रांति मोर्चा के गठन किया गया है, इसकी पहली राज्यस्तरीय बैठक पुणे में संपन्न हुई। 11 सितंबर को नांदेड़ और इसके बाद महाराष्ट्र के सभी जिलों में बैठकों का सिलसिला चलेगा। इसका मकसद आगामी आंदोलनों में महिलाओं की सहभागिता और प्रतिनिधित्व बढाना है।
[amazon_link asins=’B00KNOW2SQ,B01LZPUP1O’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f69ba48a-b43d-11e8-bbe8-4983ef72ec3b’]

पहली राज्यस्तरीय बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, मराठा आंदोलन की ओर सरकार ने मुंह फेर लिया है। आरक्षण को लेकर सरकार एक निश्चित तारीख घोषित करे, इसके लिये आंदोलन की दिशा तय की गई। जारी शैक्षिक सत्र से ही मराठा आरक्षण की अमलबाजी के लिए सरकार को आदेश जारी करने हेतु अल्टीमेटम देने, सरकार द्वारा अब तक घोषित सात फैसलों के बारे में जनजागृति, किसानों और युवाओं को खुदकुशी करने रोकने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही आरक्षण मिलने तक मराठा विद्यार्थियों को सभी सरकारी सुविधा देने और शुल्क माफी देने की मांग भी की गई। इस संवाददाता सम्मेलन में मराठा महिला क्रांति मोर्चा की पिंपरी चिंचवड प्रतिनिधी स्वाती पवार, अर्चना काकडे, ज्योती सपाटे, मीरा ढोके, संगिता कोरे, सलोनी भोसले, मीना पावडे, शकुंतला भोसले, स्वाती पवार आदि उपस्थित थे।