अब पुणे शहर का ट्रैफिक मैनेज करेंगी महिला आईपीएस अधिकारी 

पुणे। समाचार ऑनलाइन
महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते अब पुणे ट्रैफिक पुलिस को मैनेज करेंगी। उन्होंने आज यानी शुक्रवार को अशोक मोराले से डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) का पदभार लिया। पुणे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन एक बड़ी चुनौती है। यहां लगभग 45 लाख गाड़ियों की आवाजाही है। अपना पदभार ग्रहण करते हुए तेजस्वी सातपुते ने कहा कि मैं बड़े बदलाव की अपेक्षा छोटे-छोटे कदम उठाऊंगी। स्मार्ट सिटी के अनुकूल ही ट्रैफिक मैनेजमेंट पर फोकस रहेगा। साथ ही कोई भी बदलाव करने से पहले मैं शहर के नागरिकों से जरूर बातचीत करूंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व के अधिकारियों द्वारा किए गए पहल का भी अनुसरण करेंगी।
आपको बता दें कि आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते मूल रूप से शेगांव से हैं और बारामती जिले के कॉलेज से उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई है। यहां से उन्होंने बायो-टेक्नोलॉजी में डिग्री और लॉ में स्नातक की डिग्री हासिल की है। रिसर्च स्कॉलर तेजस्वी को सामाजिक मुद्दों से उनके लगाव ने एक आईपीएस अधिकारी बनाया। साल 2012 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में 198वीं रैंक हासिल की।