पिंपरी चिंचवड़ शहर में फिर एक शख्स की हत्या

देहूरोड : समाचार ऑनलाइन – पिंपरी चिंचवड़ शहर में हत्याओ के मामले थमने का नाम नही ले रहे । आये दिन हत्याओं की घटनाएं बढ़ती जा रही है। देहूरोड परिसर में एक शख्स की हत्या का मामला उजागर हुआ है। इस घटना से फिर एक बार पुलिस प्रशासन के कामकाज को लेकर कड़े सवाल खड़े हो रहे है। देहूरोड परिसर में 27 साल के युवक की लाश मिलने से खलबली मच गयीं है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’72e7543a-d03f-11e8-bbc0-ed83db73baa5′]

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तलवड़े परिसर के शमशान के पास वाले इलाके में एक युवक की लाश मिली है। युवक के सर पर अज्ञात शख्स ने पत्थर से वार किया है। आज सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही देहूरोड पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुयी है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नही हो पायी है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’7edb2bd8-d03f-11e8-ac9b-2f9f74060264′]

पिछले 48 घंटो में देहूरोड परिसर में यह दूसरी हत्या की घटना सामने आयी है। देहूरोड परिसर में हत्या, तोड़फोड़, मारपीट जैसे घटनाएं बढ़ती जा रही है , पुलिस  प्रशासन बदमाशो पर अंकुश लगाने में नाकामयाब होती दिखाई दे रही है।

[amazon_link asins=’B07315KY4D’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’d8e42fb0-d03f-11e8-965d-1b08fe5244b3′]