वाल्हेकरवाड़ी में एक व्यक्‍ति का शव मिलने से हड़कंप

वाकड़ : समाचार ऑनलाइन – वाकड़ में एक अज्ञात लड़के का शव मिलने की घटना के दो दिन बाद चिंचवड़ के वाल्हेकरवाड़ी में एक व्यक्‍ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना रविवार की दोपहर तीन बजे वाल्हेकरवाड़ी के स्पाइन रोड से सामने आई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तीन बजे के करीब वाल्हेकरवाड़ी में स्थानीय नागरिकों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर अज्ञात व्यक्‍ति का शव मिलने की जानकारी दी।नियंत्रण कक्ष से चिंचवड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।वाल्हेकरवाड़ी के स्पाइन रोड के पास स्थित बड़े सीमेंट पाइप के पास एक 35 से 40 उम्र के व्यक्‍ति का शव मिला।शव के पास शराब की बोतल मिलने के कारण मृतक को शराबी माना जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।मृतक की पहचान भी नहीं हुई है।चिंचवड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इससे पहले वाकड़ में संतोष मंगल कार्यालय के पास खाली जमीन पर एक 3 से 4 वर्ष के लड़के की निर्दयता से हत्या कर उसका शव दफनाया गया था।लेकिन जानवरों द्वारा शव को बाहर खींच लिया गया था जिसके कारण यह मामला उजागर हुआ।इसके दो दिन बाद एक व्यक्‍ति का शव मिलने से लोग डरे हुए हैं।