पुराने विवाद के चलते पीट-पीटकर हत्या

पुणे समाचार

पुराने विवाद के चलते दौंड के लिंगाली गांव में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें तीन महिलाएं हैं। साथ ही तीन को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक का नाम  विनोद बाबूलाल नरवल है।

जानकारी के अनुसार,  वारदात वाले दिन विनोद नरवल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी सुजीत टाक और उसके साथियों ने रास्ता रोककर विनोद पर तलवार और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने विनोद की पत्नी के साथ भी मारपीट की। हमले में विनोद की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हुई है। जब राह चलते लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपिटाई की गई। टाक परिवार और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि पुराने विवाद के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया होगा।