Photos : 26 सेकंड्स की Video ने इन आम लोगों की बदल दी जिंदगी, 24 घंटे में बने स्टार

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सोशल मीडिया पर कब कौन हीरो बन जाये कोई नहीं जनता। सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे-ऐसे वीडियो-फोटोज सामने आता है जिसके बाद वह चंद सेकेंड में ही पॉपुलर हो जाते है। इस लिस्ट में हाल ही में पॉपुलर हुई रानू मंडल का नाम आता है। स्टेशन में भीख मांगकर गुजर-बसर करने वाली रानू लता मंगेशकर का गीत गाकर रातों रात स्टार बन गई है।

रानू मंडल – रानू की किस्मत अब बदल चुकी है। वह अपने सुरीली आवाज की वजह से छाई हुई हैं। लता मंगेशकर का गीत गाकर रानू मंडल रातों रात स्टार बन गई है। उन्हें बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी अगली फिल्म में गाने का ऑफर भी दिया हैं।

रानू मंडल

प्रिया प्रकाश वरियर – 19 साल की प्रिया पिछले साल खूब ट्रेंड में रही। वो आँख मारने वाली लड़की के नाम से फेमस है। दरअसल पिछले साल उनकी एक 26 सेकेंड्स की क्लिप देशभर में वायरल हुई जिसमे वो आंख मारती नजर आ रही थी। इस एक क्लिप की वजह से प्रिया रातों रात स्टार बन गई। अब उनकी बॉलीवुड में एक फिल्म भी आ रही है।

प्रिया प्रकाश

संजीव शास्तव –
डांसिंग अंकल के नाम से सोशल मीडिया पर फेमस संजीव शास्तव को कौन नहीं जनता। सिर्फ एक डांसिंग वीडियो से रातों रात स्टार बन गए। उनके डांस वीडियो वायरल होने के बाद उनसुद सलमान खान, गोविंदा और सुनील शेट्टी ने मुलाकात की।

अहमद शाह –
टिक टॉक के एक छोटे से वीडियो क्लिप “पीछे तो देखो” से रातों रात स्टार बने इस क्यूट से बच्चे का नाम अहमद शाह हैं। इस वीडियो के बाद इन्हे कई विज्ञापन में काम करने का मौका मिला हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रही।

ढिंचैक पूजा –
ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर नाम ही काफी है। उनके एक अजीबो गरीब गाने ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ की वजह से ढिंचैक पूजा रातों रात सोशल मीडिया स्टार बन गई।

साइमा हुसैन मीर –
साइमा हुसैन मीर एक स्टूडेंट जो किस्मत और अपनी खूबसूरती की वजह से रातों रात स्टार बन गई। शाहरुख खान फिल्म ‘रईस’ के प्रमोशन करने के दौरान कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ सेल्फी ली और उसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमे साइमा हुसैन मीर भी शामिल थी। इसके बाद वह फेमस हो गई।

कुसुम श्रेष्ठा –
खूबसूरत तरकारीवाली के नाम से सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बनी कुसुम श्रेष्ठा नेपाल की रहने वाली हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे नेपाल के अख़बार में भी हुआ था।

सुशील कुमार –
कौन बनेगा करोड़पति शो में कई लो और गए लेकिन सुशील कुमार को आज भी लोग जानते हैं। एक गरीब घर से आए सुशील कुमार कौन बनेगा करोड़पति से रातों रात स्टार और करोड़पति बने। उन्होंने इस दौरान 5 करोड़ रुपए जीते थे।