प्लास्टिक बैन: 10 दिनों में बीएमसी ने वसूला 20 लाख रुपए जुर्माना

मुंबई:समाचार ऑनलाइन

प्लास्टिक बैन को सफल बनाने के लिए मुंबई महापालिका ताबड़तोड़ कार्रवाई में लगी है। महापालिका ने अब तक 19 लाख 65 हजार रुपए का दंड वसूल किया है, जबकि एक हजार 507 किलो प्लास्टिक भी जब्त की है। बीएमसी ने 23 जून से प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है, जिसके तहत लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। महापालिका ने पिछले दस दिनों में एक हजार 507 किलो प्लास्टिक जब्त की है।

इन पर है प्रतिबंध
प्लास्टिक ग्लास, प्लास्टिक कप, थर्माकोल प्लेट, उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक, सजावट के लिए उपयोग होने वाला थर्माकोल, होटल में पार्सल के लिए इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक (प्लस्टिक डब्बे, चम्मच, प्लास्टिक बैग)।

इन पर प्रतिबंध नहीं
अस्पताल में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के उपकरण, सलाइन बॉटल्स, प्लास्टिक पेन, दूध के पैकेट (50 माइक्रोन), रेनकोट, टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक,बिस्कुट, चिप्स आदि के पैकेट।