13 मामलों में वांटेड शातिर अपराधी समेत तीन आरोपी पुलिस के शिकंजे में 

42 मामले उजागर; 10 लाख से ज्यादा माल बरामद

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

सेंधमारी, डकैती, चोरी, लूटपाट जैसे 13 आपराधिक मामलों में वांटेड रहे एक शातिर समेत दो अपराधियों पर शिकंजा कसने में भोसरी पुलिस को कामयाबी मिली है। उनसे कुल 12 मामले उजागर हुए हैं औऱ 10 लाख सात हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। संगतसिंग अजमेरसिंग कल्याणी (33) निवासी रामटेकडी हडपसर पुणे और सचिन केरुनाथ पारधे (31) निवासी चंद्रापूर राहता, अहमदनगर ऐसे गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं। उनके साथ एक किशोर उम्र के लड़के को भी हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी संगतसिंग अजमेरसिंग कल्याणी को इससे पहले 29 मामलों में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह 13 मामलों में वांटेड था। भोसरी पुलिस को उसके भोसरी बस स्टॉप के पास आने की खबर मिली थी। इसके अनुसार जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया। दूसरे आरोपी सचिन पारधे से चार मामले उजागर हुए हैं और वाहन चोरी के अन्य तीन मामलों की जांच जारी है। उससे निगड़ी, भोसरी और पिंपरी से चुराई गई सात दोपहिये और एक मोबाइल बरामद किया गया है। एक अन्य किशोर उम्र के लड़के से दो चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। भोसरी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र जाधव, क्राइम ब्रांच के निरीक्षक अजय भोसले और उपनिरीक्षक प्रमोद कठोरे की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।