पुलिस ने गोमांस से लदा टेंपो पकड़ा, तीन गिरफ्तार

पुणे/समाचार ऑनलाइन

पुलिस ने 6 टन गोमांस लेकर जा रहे एक टेंपो को पकड़ा है, साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी थी कि गोमांस बेचने के लिए टेंपो (MH.04.E Y.9968) अहमदनगर से पिंपरी चिंचवड़ आ रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार रात 9 बजे के आसपास आरोपियों को पिंपरी में दबोच लिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ता कुणाल साठे, अभिजित शिंदे, उपेंद्र बलकवडे, सचिन जवलगे, गौरव पाटिल, श्रीकांत कोली ने पुलिस को गोमांस से लदे टेंपो के बारे में सूचित किया था। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वो गाय और बैल की हत्या कर उनका मांस टेंपो द्वारा मुंबई ले जा रहे थे। टेंपो में से पुलिस को 6 टन गोमांस मिला है।