पुलिस निरीक्षक के बेटे की आत्महत्या

 पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुलिस निरीक्षक के बेटे ने घर में फासी लगाकर आत्महत्या की। यह घटना बुधवार की रात पिंपरी के मोरवाड़ी परिसर में सामने आई। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक अजित दलवी (29) ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर पिंपरी पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है।

अभिषेक के पिता अजित दलवी सांगली जिले के मिरज पुलिस थाने में बतौर पुलिस निरीक्षक कार्यरत है। अभिषेक, मां और पत्नी के साथ मोरवाड़ी में रहता था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बुधवार की देर रात अभिषेक ने शराब पी। उसके बाद बेडरूम का दरवाजा बंद किया। गुरूवार की सुबह काफी देर होने के बावजूद अभिषेक ने दरवाजा नहीं खाेला। इसलिए उसकी मां और पत्नी ने उसे आवाज दी लेकिन भीतर से किसी भी प्रकार का प्रतिसाद नहीं मिला। इसलिए उन्हाेंने पुलिस और दमकल विभाग काे खबर की। उन्होंने घटनास्थल पहंुचकर बेडरूम का दरवाजा ताेड़ा तब उन्होंने अभिषेक को पंखे से लटके हुए पाया। घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

visit : punesamachar.com