कोरेगांव पार्क स्थित होटल दि ग्रीन विला पर पुलिस ने मारा छापा, दो गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाईन

कोरेगांव पार्क स्थित दि ग्रीन विला होटल में अवैध रुप से चलाए जा रहे हुक्का पार्लर पर कोरेगांव पार्क पुलिस ने छापा मारकर होटल के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब की गई। इस होटल के कुछ ही दूरी पर स्कूल है, होटल के परिसर में एक पत्राशेड में हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 23 युवती युवती को हुक्का का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया।
[amazon_link asins=’B07D11MDBS,B07B6SN496′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’99cd3f54-ae03-11e8-8f22-fbac10da726b’]

होटल के मालिक हमजा शफिफ रंगूनी (32, कोंढवा) और मैनेजर अमोलचंद शामराव धुपे (32, कोरेगांव पार्क) को गिरफ्तार किया गया है। कोरेगांव पार्क स्थित नॉर्थ रोड पर दि ग्रीन विला होटल है। इस होटल में हुक्का पार्लर शुरु है, यहां आनेवाले युवक-युवती हुक्का का सेवन करने के लिए आते हैं। यहां जीवितहानि होने की संभावना की जानकारी कोरेगांव पार्क पुलिस को मिली थी।

कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बहाद्दरपुरे, पुलिस उप निरीक्षक निखिल पवार की टीम ने होटल पर कल रात छापा मारा था। इस समय होटल के परिसर में मौजूद पत्राशेड में 23 युवक-युवती हुक्का पीते हुए पाए गए।
[amazon_link asins=’B0785JJF7L,B07D9G1GHB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a1363824-ae03-11e8-8da2-796712782572′]

यह कार्रवाई परिमंडल -2 के पुलिस उपायुक्त बच्चन सिंग, लष्कर विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त जयश्री गायकवाड के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बहाद्दरपुरे, पुलिस उप निरीक्षक निखील पवार, सहायक पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश लंघे, शरद कणसे, पुलिस कर्मचारी रमजान शेख, सागर जगताप, अमोल जाधव, संदिप गायकवाड, सुनिल कुसालकर, महादेव धांडे, गणेश हांडगर, योगेश शिवले ने की।

आज के मुख्य समाचार