पुणे में चोरी करने के लिए आते थे फ्लाइट और रेल्वे से, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे : समाचार ऑनलाइन –  राजस्थान, उत्तरप्रदेश फ्लाइट से  पुणे में  आकर चोरी करनेवाले अंतरराज्य  गिरोह को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने 4 लाख 68 हजार रुपए कीमत का माल जब्त किया है।
वाहिद खुर्शीत मंसूरी (33, उत्तरप्रदेश), रियासत रियाजुद्दीन मंसूरी (25, भोसरी), रिजवान निजामुद्दीन शेख (25, अजमेर), फैसल जुल्फीकर अंसारी (22, बिजनोर उत्तरप्रदेश), मोहम्मद सलमान झुल्फकार अन्सारी उर्फ सलमान अंसारी (27, उत्तरप्रदेश), मुशरफ यामीन कुरेशी को गिरफ्तार किया गया है।
कोंढवा में कुबेरा पार्क सोसायटी के नरेश मल्होत्रा व शक्ति ननवरे का महंमदवाडी स्थित फ्लैट में दिनदहाड़े चोरीकर 71 हजार रुपए चुरा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। चोरी करते समय चोरों ने मुंह में रुमाल बांधा हुआ था, साथ ही एक स्थान से ऑटो रिक्शा से सफर करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए थे। सीसीटीवी फुटेज में रिक्शा का नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। रिक्शा के आगे 313 नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने रिक्शा को ढूंढ निकाला, जिसके चलते वाहिद मंसूरी आरोपी के बारे  में पता चला। उसके बाद पुलिस ने मंसूरी को हिरासत में लिया। उसके पास से मिली जानकारी और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाकी आरोपियों को हिरासत लेकर पूछताछ की, आरोपियों ने चार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने कोंढवा, वाकड, निगडी ऐसे तीन पुलिस स्टेशन अंतर्गत चार चोरियां की। इन चोरी का वारदात में 10 लाख 64 हजार रुपए का माल चुराया था। जिसमें से 4 लाख 68 हजार 280 रुपए का माल जब्त किया है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त मिलिंद गायकवाड, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल, पुलिस निरीक्षक महादेव कुंभार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन मोरे, पुलिस उपनिरीक्षक संतोष शिंदे, कर्मचारी राजस शेख, इकबाल शेख, विलास तोगे, सुशील धिवार, सुरेंद्र कोलगे, योगेश कुंभार, निलेश वणवे, किरण मोरे, जगदीश पाटिल, किशोर वले, जयंत चव्हाण, अजीम शेख, पी. पांडुले, उमाकांत स्वामी, आदर्श चव्हाण, उमेश शेलार ने की।