बीमारी से तंग आकर अस्पताल की बिल्डिंग से कूदा मरीज 

सांगली / पुणे समाचार ऑनलाइन

सांगली : बीमारी से तंग आकर एक मरीज ने वसंतदादा पाटील सरकारी अस्पताल के ईमारत से कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। अनिल केशव माने (55, आप्पासाहेब पाटीलनगर, शंभरफुटी रस्ता, सांगली) घायल का नाम हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल माने को शराब की लत है। जिसके कारण उनके लिवर में एक बीमारी हैं। साथ ही उसका पेट भी बड़ा हो रहा है। घर वालों ने उन्हें 17 जून को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वार्ड क्रमांक 59 में उनका ईलाज शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह डॉक्टर मरीज के जांच के लिए वार्ड में आये लेकिन तभी वह अपने लड़के के साथ अपने नाक में पाइप डालकर अपना ईलाज कर रहे है ऐसा बोला। दोनों में बातचीत शुरू थी तभी माने अचानक अस्पताल के छत पर गया और वहां से निचे कूद गया। माने वार्ड क्रमांक चालीस के पीछे रखे पत्थर पर गिरा। जिसके बाद माने को अस्पताल कर्मचारियों ने उठाया और तुरंत उन्हें ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।