पोटरे में दोबारा शामिल हुए पुर्तगाली डिफेंडर पेपे

पोटरे (पुर्तगाल) (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – पुर्तगाल के अनुभवी डिफेंडर पेपे अपने देश के क्लब पोटरे में शामिल हो गए हैं। स्पेनिश दिग्गज रियल मेड्रिड में शामिल होने से पहले पेपे तीन साल तक पोटरे के लिए खेले। बीबीसी के अनुसार, 35 वर्षीय पेपे ने पोटरे के साथ साढ़े दो साल का करार किया है। वह 12 वर्षो के बाद लौटकर पोटरे में आए हैं। पेपे इस क्लब के साथ दो बार लीग का खिताब जीत चुके हैं।

पेपे पिछले वर्ष रूस में हुए फीफा विश्व कप में भी पुर्तगाल की टीम का अहम हिस्सा थे और वह अब तक अपने देश के लिए 103 मैच जीत चुके हैं। वह रियल मेड्रिड के लिए करीब एक दशक तक खेले और तीन बार यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया। वह 2017 में बेसिक्तास से जुड़े और पिछले वर्ष दिसंबर में तुर्की के क्लब से अलग हुए।