प्रसाद कुलकर्णी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – पुणे श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष पद पर टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि प्रसाद कुलकर्णी निर्विरोध चुने गए। वहीं महासचिव पद पर सीएनएन न्यूज़ 18 के प्रतिनिधि चंद्रकांत हंचाटे चुने गए। रविवार को संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।

 

पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र टाइम्स के अभिजीत बारभाई व तरुण भारत बेलगांव के सुकृत मोकाशी चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर पुढारी के सुनील जगताप ने बाजी मारी। सचिव पद पर सुराज्य के विजय मस्के व लोकमत के लक्ष्मण मोरे निर्विरोध चुने गए। संघ की कार्यकारिणी में राजा गायकवाड, कुलदीप जाधव, संदीप पाटील, संदीप मराठे, प्रशांत बिडवे, तनिष्का डोंगरे, अमोल कविटकर, विजय कुलकर्णी, शिरीष रणदिवे, अभिजित पिसे आदि चुनकर आए।