बॉयफ्रेंड संग नज़र आईं प्रियंका, तस्वीरें हुईं वायरल

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई में स्पॉट की गईं। उनकी इस डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। शुक्रवार को प्रियंका और अमेरिकी सिंगर और गीतकार निक जोनास मुंबई में नजर आए। प्रियंका और निक की हाथ में हाथ डाले चलने वाली फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस डिनर डेट पर प्रियंका अकेले नहीं बल्कि अपनी फैमली के साथ पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनका भाई भी इस डिनर डेट में उनके साथ नजर आये। कहा जा रहा है कि प्रियंका ने निक को अपने परिवार से मिलाने के लिए यह मीटिंग रखी थी। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिकी गायक निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा को कैलिफोर्निया के वेस्ट हॉलीवुड में एक साथ देखा गया था, जिससे दोनों की डेटिंग खबरों को बल मिला।