प्रेम संबंधों के चलते युवती का गला दबाकर हत्या

गला दबाकर 18 वर्षीय लड़की की हत्या

पुणे समाचार ऑनलाइन

प्रेम संबंधों के चलते 19 वर्षीय युवती की ओढ़नी से गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुणे में लड़की की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लड़की की गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आयी है। लोहगाव इलाके में झाड़ियों में युवती की लाश को बरामद किया गया है। विमानतल पुलिस ने लड़की की लाश की शिनाख्त करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली। उमा बबन कापसे (19, खराडी) नामक लड़की की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में परमेश्वर बोयाने (23, बोराडे बस्ती, चंदननगर) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c1368b92-c1a2-11e8-8e11-2bf5f04b2f73′]

उमा का परमेश्वर के साथ प्रेम संबंध थे। लेकिन पिछले 6 महीने से दोनों के बीच वाद विवाद चल रहे थे। उसके बाद उमा की दूसरे लड़के साथ दोस्ती हो गई थी। साथ ही दूसरे लड़के के साथ प्रेम संबंध शुरू होने की बात परमेश्वर को पता चली थी। इस बात से खफा होकर उमा को उसने बहला फुसलाकर मिलने के लिए बुलाया। लोहगांव परिसर में झाड़ी के पास ले जाकर इस बात पर दोनों के बीच वाद विवाद शुरू हो गया और परमेश्वर ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

[amazon_link asins=’B071CY6D29′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c797ff8d-c1a2-11e8-8149-4f423022593e’]

जंगल में लड़की की लाश नागरिक द्वारा देखे जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस को नागरिक द्वारा तुरंत इस बात की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही विमानतल पुलिस स्टेशन घटनास्थल में पहुंच गई है। कल शाम 5 बजे के करीब लड़की की लाश को लोहगाव खराडी रोड के अंदर जंगल में देखा गया था। लड़की की लाश को देखते ही नागरिक को कुछ संदेह हुआ, तुरंत इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई।

[amazon_link asins=’B01DDP7D6W,B01FM7GGFI,B01DDP83FM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6b04f6c5-c211-11e8-8633-0123e7708a5d’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उमा बबन कापसे की बहन ने पुलिस को बताया है कि उसने किसी परिचित के साथ उमा को जंगल में जाते हुए देखा था।  जिसके आधार पर पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया था, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया।