Pune Corporation Elections (PMC Elections) | पुणे मनपा चुनाव में RPI को चाहिए 25 सीट

पुणे: Pune Corporation Elections (PMC Elections) | राजनीतिक मतभेद में आरोप -प्रत्यारोप करते समय गलत शब्दों का उपयोग करना उचित नहीं। इसलिए शिवसेना सांसद संजय राऊत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) द्वारा इस्तेमाल किया गया आपत्तिजनक भाषा गलत है, ऐसा केंद्रीय सामाजिक राज्यमंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने पुणे में कहा। साथ ही आगामी मनपा चुनाव भाजप (BJP) के साथ लड़नेवाले हैं। पुणे मनपा चुनाव Pune Corporation Elections (PMC Elections) में रिपब्लिकन पार्टी (RPI) को कम से कम 25 सीटें मिलनी चाहिए, ऐसा मत भी व्यक्त किया।

पुणे मनपा का चुनाव हम एकसाथ लड़ेंगे और जीतेंगे, ऐसा विश्वास भी रामदास आठवले ने व्यक्त किया। उत्तरप्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में अभी चुनाव हो रहे हैं। इन पांचों राज्यों में हम भाजपा के साथ हैं। इन सब जगहों पर भाजपा के साथ सत्ता में आएंगे, ऐसा आठवले ने कहा।

आठवले ने आगे कहा कि  सत्ता में आए लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। सत्ता में रहते हुए उल्टा-सीधा नहीं बोलना चाहिए। टीका करते समय या किसी के बारे में बोलते समय उसके पिता तक जाने की जरूरत क्या है? ऐसा सवाल उन्होंने किया। भाजपा-शिवसेना के विवाद को हम खत्म करने की कोशिश करेंगे, ऐसा भी उन्होंने कहा। उन्होने कहा कि भाजपा-शिवसेना की कई सालों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है। इसका रास्ता निकालना चाहिए। इस बारे में उद्धव ठाकरे से बात करेंगे। दोनों पार्टी का विवाद खत्म होने चाहिए, इसके लिए हम कोशिश करेंगे।

Pune Crime | फ्लैट धारक के साथ विश्वासघात! ओम तिरुपती डेवलपर्स के सागर अग्रवाल, इराण्णा रायचुरकर, संतोष तरस और ओमप्रकाश अग्रवाल पर मामला दर्ज, जानें मामला

Pune Crime | एकतरफा प्यार में गंज पेठ में सरेआम जान से मारने की धमकी!

Pune NCP | पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनी ‘यू टर्न पार्टी’