Pune Crime | शॉकिंग! पुणे के रास्ता पेठ में कॉलेज के युवक के साथ मारपीट; ब्लेड से काटा भौंह, मची खलबली

पुणे : Pune Crime |  पुणे शहर में एक अनोखी घटना हुई है। पुणे के एक 17 वर्षीय कॉलेज जानेवाले युवक के साथ दो लोगों ने निंदनीय काम किया है। आरोपी ने युवक को रास्ता पेठ (Rasta Peth) के महात्मा फुले चौक (Mahatma Phule Chowk) पर मिलने के लिए बुलाया। उसके साथ गाली गलौज किया और मारपीट (Pune Crime) भी की। आरोपी इतने पर भी नहीं रुका उसके जबरदस्ती युवक का भौंह ब्लेड से काट दिया। इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने समर्थ पुलिस थाने (Samarth Police Station) में शिकायत दी है।

समर्थ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। रिजवान खलील (नि. कागदीपुरा, कसबा पेठ) और उसके साथी साहिल कुरैशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़ित युवक एक कॉलेज में पढ़ता है। घटना वाले दिन वो क्लास जा रहा था। उसी समय खलिल और कुरेशी ने युवक को फोन किया। तुम्हारा क्लास में क्या चल रहा है वो हमें पता है। तुम महात्मा फुले चौक पर आओ, हम इस मामले को खत्म कर देंगे। इसके अनुसार युवक रास्ता पेठ के महात्मा फुले चौक पर आरोपी से मिलने के लिए चला गया।

वहां पर आरोपी ने युवक को धमका कर उसके साथ गाली गलौज किया। मारपीट भी की। आरोपी इतने पर भी नहीं रुके, कुरेशी ने युवक का हाथ पकड़ा और खलिल ने ब्लेड से युवक का भौंह काट दिया। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। युवक के पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो वो समर्थ पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

 

Pune Crime | गलतफहमी के कारण दुकान में आग लगानेवाले 4 लोगों पर मामला दर्ज; हडपसर की घटना

Anti Corruption Bureau (ACB) Mumbai | एंटी करप्शन ब्यूरो ने परमबीर सिंह से 2 घंटे पूछताछ; पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे मामले में दर्ज कराया जवाब