Pune Crime | पुणे के मुंढवा में पेट्रोल पंप पर जमा हुए 13 लाख रुपए का गबन 

पुणे (Pune News), 24 सितंबर : पेट्रोल पंप पर जमा हुए 12 लाख 95 हज़ार  कैश का मैनेजर दवारा गबन (Embezzlement) किये जाने का मामला (Pune Crime) सामने आया है।  मुंढवा परिसर के एक पेट्रोल पंप (Petrol pump) की यह घटना है।  इस मामले में मैनेजर श्रीहरि दामू बंडगर (Srihari Damu Bandagar) (उम्र 30 ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  पेट्रोल पंप के मालिक श्रीनिवास जगताप  (Srinivas Jagtap) (उम्र 26, नि – पद्मावती) ने मुंढवा पुलिस स्टेशन (Mundhwa Police Station) में शिकायत दर्ज (Pune Crime) कराई है।

 

जगताप की मुंढवा परिसर में सिद्धार्थ पेट्रोल पंप (Siddhartha Petrol Pump) है।  पंप पर 14 कामगार और 3 मैनेजर काम करते है।  आरोपी बंडगर जगताप के पेट्रोल पंप पर पिछले कई सालों से मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। पंप में उधारी की रकम जमा हुई थी।  इसे कंप्यूटर में दर्ज किया गया था।  बंडगर ने कंप्यूटर में दर्ज आंकड़े में बदलाव किया।

 

उधार के जमा हुए 12 लाख 95 हज़ार 333 रुपए गल्ले में रखे गए थे। बंडगर ने इस रकम का गबन कर लिया। गल्ले से रकम चोरी होने की जानकारी सामने आते ही जगताप ने पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। जानकारी मिली कि बंडगर कैश लेकर  फरार हो गया है । पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रशांत माने (Police Sub Inspector Prashant Mane) मामले की जांच कर  रहे है।

 

 

Pune Crime | पुणे के रामटेकडी में दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 लाख 30 का सामान चोरी

Pune Crime | शनिपार के पास महिला के हाथ से चोर ने एक लाख की चूड़ी पर हाथ साफ किया