Pune Crime | बहन के कहीं चले जाने पर कंपनी मालिक की बेरहमी से पिटाई, आंबेगाव बुद्रुक और वारजे मालवाडी की घटना

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Pune Crime | बहन के घर से कहीं चले जाने के बाद उसके भाई ने बहन जहां काम करती है उस कंपनी मालिक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में चार लोगो के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। (Pune Crime)

 

इस मामले में 23 वर्षीय एक युवक ने वारजे मालवाडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। इसके आधार पर पुलिस ने शुभम पवार (नि. लेक व्यू सोसायटी, आंबेगाव बुद्रुक) व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना वारजे और आंबेगाव के लेक व्यू सोसायटी में 11 सितंबर की मध्यरात्रि साढ़े 12 से सुबह तक हुई।

 

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता व आरोपी एक दूसरे को पहचानते है। आरोपी की बहन शिकायतकर्ता की कंपनी में काम करती थी। वह 8 सितंबर को घर से कहीं चली गई। (Pune Crime)

 

उसके घर से जाने के पीछे शिकायतकर्ता पर संदेह कर पावर ने शिकायतकर्ता से गलत तरीके से
बात कर उसे मध्यरात्रि में बाइक पर बिठाकर लेक व्यू सोसायटी में लेकर आया।
यहां कोयते से हाथ पर मारकर जख्मी कर दिया।
उसके तीन दोस्तों ने भी बेल्ट और हाथ से मारकर गंभीर रूप से जख्मी जर दिया।
गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उसका मोबाइल छीन लिया।
शिकायतकर्ता ने खुद को बचाकर पहले उपचार कराया अब केस दर्ज कराया है।
पुलिस सब इंस्पेक्टर पड़वल मामले की जांच कर रहे है।

 

 

Web Title :- Pune Crime | Her company owner was brutally beaten as sister left, Ambegaon Budruk and Warje Malwadi

 

इसे भी पढ़ें

 

Pune Crime | फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, 8 दिन से था लापता, लोणी कालभोर परिसर की घटना

Punit Balan Group | टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना और पुनीत बालन ग्रुप में सामंजस्य करार

Rajesh Shah |  भारती व्यापार उद्योग मंडल के राष्ट्रीय सहमंत्री बने राजेश शाह