Pune Crime | RTI कार्यकर्ता रविंद्र बर्हाटे को आश्रय देनेवाले वकील को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे (Pune News) : दो मकोका (MCOCA) और एक दर्जन से अधिक एफआईआर (FIR) दर्ज हुए रविंद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) पिछले डेढ़ साल से पुलिस (Pune Crime) को गुमराह कर रहा था। जांच में यह सामने आया कि इस दौरान पुणे (Pune Crime) के आसपास के इलाके में उसने बहुत समय बिताया है। पुणे पुलिस (Pune Police) ने रविंद्र बर्हाटे को आश्रय देनेवाले वकील को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

 

गिरफ्तार किए गए वकील का नाम सागर संजय म्हस्के (Sagar Sanjay Mhaske) (उम्र 32, नि. म्हस्के बस्ती, कलस-आलंदी रोड) है।

 

रविंद्र बर्हाटे (Ravindra Barhate) को छुप कर रहने में मदद करने के मामले में सागर म्हस्के को गिरफ्तार किया गया है।  म्हस्के के रूम पर रहकर बर्हाटे ने वीडियो शेयर कर पुलिस को चुनौती दी थी। हडपसर पुलिस थाने (Hadapsar Police Station) में दर्ज रंगदारी वसूली के मामले में रविंद्र बर्हाटे सहित 13 लोगों पर मामला दर्ज है। इसमें मकोका कार्रवाई की गई। इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र देशमुख (Assistant Commissioner of Police Surendra Deshmukh) कर रहे हैं।

 

जांच में खुलासा हुआ कि रविंद्र बर्हाटे सागर म्हस्के के म्हस्के बस्ती स्थित घर में रह रहा था। बर्हाटे को फरार रहने में मदद करने के मामले में एड. सागर म्हस्के को गिरफ्तार किया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। रविंद्र बर्हाटे को ढूंढने के लिए पुणे पुलिस (Pune Police) की टीम राज्य के कई शहर में गई थी। साथ ही आसपास के राज्य में भी गई थी। इसके बाद भी बर्हाटे पुणे (Pune) शहर के आसपास कई दिनों तक छुपा रहा।

 

पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता (Police Commissioner Amitabh Gupta), सह आयुक्त डॉ. रविंद्र शिसवे (Co-Commissioner Dr. Ravindra Shisve), उपायुक्त श्रीनिवास घाडगे (Deputy Commissioner Shrinivas Ghadge) के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त सुरेंद्र देशमुख (Assistant Commissioner Surendra Deshmukh) और उनके सहयोगियों ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया।

 

 

Pune Crime | पुणे के मांजरी बु में वकील दम्पत्ति ने फ़र्ज़ी रजिस्ट्रेशन कर व्यवसायी से की 13 लाख की ठगी

Pune Crime | पुणे के चिंचवड़ स्टेशन में बिल्डर के कार्यालय के सामने कॉन्ट्रैक्टर ने की आत्महत्या ! राजेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राहुल भंडारी, अजीत गायकवाड़, अभिजीत गायकवाड़, सचिन किल्लेदार, ललित जैन सहित 8 लोगो के खिलाफ FIR