Pune Crime | जेल से छूटने के बाद आरोपी ने जेल की महिला रक्षक को लगाया चूना

पुणे, 18 अगस्त : Pune Crime | ठगी के मामले (Offense of Fraud) में जेल की सजा काटकर बाहर निकलने के बाद आरोपी (Criminal) द्वारा जेल की महिला गार्ड (Female Prison Guard) को 10 हजार का चूना लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सीनियर अधिकारी के कार्यालय से बताकर महिला का ट्रांसफर करने की धमकी दी। ट्रांसफर (Transfer) नहीं करने के लिए महिला से ऑनलाइन 10 हजार रूपए लिए। इस मामले में येरवडा पुलिस (Yerawada Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है। (Pune Crime)

 

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित जगन्नाथ कांबले (Amit Jagannath Kamble) (35) है। इस मामले में जेल महिला गार्ड ने येरवडा पुलिस स्टेशन (Yerawada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अमित ने  महासंचालक  कार्यालय (Director General’s Office) से क्लर्क इंगले बताकर बात की। उसने कहा कि आपका ट्रांसफर किया जा रहा है। आप जहां पर कार्यरत हो वहा से पांच से छह शिकायते मिली है। (Pune Crime)

 

 आपका ट्रांसफर में रुकवा सकता हूं। इसके लिए तुरंत ऑनलाइन 10 हजार रूपए भेजो। इससे घबराई महिला ने तुरंत 10 हजार रूपए भेज दिया। इसके बाद महिला ने पता किया तो पता चला कि उनके साथ ठगी (Fraud) की गई है। इसके बाद उन्होंने येरवडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी।

 

येरवडा पुलिस स्टेशन की जांच टीम (Yerwada Police Station Investigation Team) के पुलिस सब इंस्पेक्टर वारंगुले (Police Sub Inspector Warangule) और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के ससुन हॉस्पिटल (Sassoon Hospital) आने की जानकारी मिली थी। टीम ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

Pune Crime | घर काम के बहाने घर के गहनों पर हाथ साफ किया, बंटी बबली को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, 254 ग्राम सोने का गहना जब्त

Pune Crime | बस में सबके सामने युवती का हाथ पकड़कर की छेड़छाड़

Pune Crime | अतिरिक्त पुलिस महा संचालक कार्यालय के नाम पर महिला कर्मचारी से ठगी