Pune | भुसावल मंडल पर ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी                                                  

पुणे  : Pune | भुसावल मंडल (Bhusaval Mandal) के बडनेरा स्टेशन (Badnera Station) पर नॉन इंटरलॉकिंग (Non Interlocking) तथा तकनीकी कार्यों (Technical Work) हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण  कुछ  गाड़ियां रद्द  रहेंगी।

 

27 अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02117 पुणे -अमरावती एक्सप्रेस (Pune -Amravati Express) तथा  28  अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02118 अमरावती -पुणे एक्सप्रेस (Amravati – Pune Express) रद्द रहेगी I  29 अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02114   नागपुर – पुणे एक्सप्रेस  तथा  30 अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02113 पुणे- नागपुर एक्सप्रेस (Pune-Nagpur Express) रद्द रहेगी I

28अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02041   पुणे- नागपुर एक्सप्रेस तथा 29 अक्टूबर को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02042 नागपुर- पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी I

 

 

———————————————————————————————————————————————–

 

Chitra Wagh | जनाब संजय राउत, आपको नवाब मलिक की नजर से हिंदुस्तान देखना है – चित्रा वाघ

मुंबई (Mumbai News) : Chitra Wagh | एनसीबी (NCB) के मुंबई विभागीय अधिकारी समीर वानखेडे (Sameer Wankhede) के मामले में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) पर निशाना साधा है। जनाब राउत, आपको नवाब मलिक (Nawab Malik) की नजर से हिंदुस्तान देखना है, ऐसा तंज चित्रा वाघ ने राउत पर कसा। चित्रा वाघ (Chitra Wagh) ने कहा, “जनाब संजय राउत, अधिकारी समीर वानखेडे (Sameer Wankhede) आंबेडकर का अनुयायी नहीं बल्कि मुसलमान है, यह साबित करनेवालों को सपोर्ट करने की इतनी जल्दबाजी क्यों है। कोंकण में तूफान पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल रहा, किसानों को फसल बीमा का पैसा नहीं मिल रहा, मराठवाड़ा में मुसलाधार बारिश से परेशान किसानों को मुआवजा नहीं मिला, स्वास्थ्य विभाग में घोटाला, एमपीएससी के युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है, रोजाना राज्य के छोटी-छोटी बच्चियों, महिलाओं पर यौन शोषण हो रहा है, इन सब मुद्दों पर आपको बयान नहीं देना है। लेकिन आपको एनसीबी (NCB) जैसी स्वायत्त संस्था के अधिकारी के जाति पर टारगेट करना है, उन पर पर्सनल अटैक कर उनके काम पर दबाव डालना है, ऐसा आरोप चित्रा वाघ ने लगाया है।