Raj Kundra Case | शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की जमानत मंजूर ; 19 जुलाई को हुई थी गिरफ़्तारी

मुंबई : पुणे सामाचर ऑनलाइन – मुंबई कोर्ट ने उधोगपति और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को पोर्नोग्राफी मामले में 50 हज़ार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। सोमवार को अश्लील फिल्म बनाने के मामले में कोर्ट से राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) को जमानत मिली है। राज कुंद्रा दो महीने से जेल में बंद थे। मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज कुंद्रा जेल से बाहर आ जाएंगे।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऐप पर पेश करने का गंभीर आरोप लगा था। पहले ही मुंबई पुलिस कोर्ट में राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों का चार्जशीट फाइल कर चुकी है। लेकिन आख़िरकार जमानत मिल जाने से राज कुंद्रा ने राहत की सांस ली होगी।

अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 13 लोगों के खिलाफ 4 हज़ार 996 पन्नों की चार्जशीट फाइल की जा चुकी है। इस मामले में प्रॉपर्टी सेल दवारा जांच की जा रही है। चार्जशीट में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। कुंद्रा ने 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया नामक कंपनी बनाई थी।

राज कुंद्रा के लिए शिल्पा ने वैष्णो देवी में की थी प्रार्थना
जेल में बंद राज कुंद्रा के लिए हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी में जाकर प्रार्थना की थी। शिल्पा ने पिछले दो महीने में अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखे है। शिल्पा ने गणपति की भी स्थापना की थी। इस मुश्किल घडी का शिल्पा ने बेहद धैर्य के साथ सामने किया है।

Crime News | शराब के नशे में धुत बेटे को मां की बात सहन नहीं हुई, घर के छत पर ले जाकर जन्मदाता के साथ ऐसा कुछ किया

Uma Bharti | नौकरशाह हमारे चप्पल उठाने का काम करते है; भाजपा नेता उमा भारती का विवादित बयान

Kirit Somaiya | कराड में रेलवे स्टेशन पर उतार लिए गए किरीट सोमैया