स्विट्जरलैंड में चार्ली चैपलिन बने घूम रहे रणवीर सिंह

मुंबई। पुणे समाचार

रणवीर सिंह आजकल स्विट्जरलैंड की सड़कों पर चार्ली चैपलिन बने घूम रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह स्विटजरलैंड के कुछ प्रसिद्ध जगहों पर चार्ली चैपलिन का भेष बना आराम से घूमते हुए नजर आ रहे हैं, और उन्हें कोई पहचान नहीं रहा है।

बुधवार को रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो स्विटजरलैंड की थी।

दरअसल यह वीडियो देखकर लग रहा है कि उन्हें स्विटजरलैंड टूरिज्म की तरफ से ऐड शूट करने का ऑफर मिला था। रणवीर सिंह इस वीडियो में कई अलग-अलग लुक में दिखाई दिए हैं। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रणवीर सिंह दुनिया के मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की नकल करते हुए नजर आए।