Satara | महाराष्ट्र के सातारा में मिटटी धसने से 8 लोगों की मौत

 
 
सातारा, 23 जुलाई : (Satara) फ़िलहाल जिले के पश्चिम क्षेत्र में जोरदार अतिवृष्टि हो रही है।  जिले के सभी डैम से नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। (Satara) मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुमान के अनुसार सातारा जिले में अगले कई दिनों तक अतिवृष्टि होगी।  इसके तहत जिले के सभी संबंधित व्यवस्था को सतर्क रहने के निर्देश जिलाधिकारी शेखर सिंह ने आज दिए।
सातारा जिले में हो रही अतिवृष्टि की वजह से पाटण तालुका के मिरगाव, आंबेघर, हुंबरली, ढोकावले जैसे जगहों में भूस्खलन हुआ है।  इसमें बड़े पैमाने पर जान और माल का नुकसान हुआ है।  फ़िलहाल मौजे मिरगाव में एक व्यक्ति का शव मिला है।  इस भूस्खलन में कितने लोग फंसे थे इसकी निश्चित संख्या नहीं बताई जा सकती है। यहां पर एनडीआरएफ की टीम 1 और स्थानीय प्रशासन, नागरिकों के जरिये युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है।  जावली तालुका के रेगडी गांव में 2 व्यक्ति बाढ़ के पानी में बह जाने से लापता हो गए है।  जबकि दो लोगों की मौत हो गई है।
वाई तालुका के कोंढावले में 5 घर पूरी तरह से मिटटी से दब गए है।  इसमें दो लोगों की मौत हो गई है. यहां फंसे 27 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।  इसके साथ ही महाबलेश्वर तालुका में 594. 04 मिमी बारिश दर्ज की गई है।  इसकी वजह से अधिकांश गांवों का संपर्क टूट गया है।  मौजे धावरी में व्यक्ति की मौत हो गई है।  जिले में बड़ी संख्या में घर, फसल और सार्वजनिक प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है।  जिले में एक अतिरिक्त एनडीआरएफ की टीम आज शाम तक पहुंच जाएगी। ऐसे में जिले में हो रही अतिवृष्टि में तत्काल रेस्क्यू और बचाव कार्य में मदद मिलेगी।

 

Pune Rain | पुणे शहर परिसर में अगले 5 दिनों तक बारिश

शहर में पिछले पांच-छह दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को शहर और इसके उपनगरों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले पांच दिनों तक शहर (Pune Rain ) और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (rain) की संभावना जताई है। साथ ही अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को शहर में भारी बारिश हुई, जिससे शहर में शाम को 5.6 मिमी, लोहगांव में 6.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग मुंबई (mumbai) की ओर से पुणे जिले के लिए गुरुवार (22 तारीख) को रेड अलर्ट जारी किया। जिले के विभिन्न तालुकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को जिले में मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद छिटपुट बारिश की संभावना है।