वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत नहीं रहे

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत (63)का निधन हो गया है। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता थे और मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे थे। कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया है। कामत ने दिल्ली के चाणक्यपुरी के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e5c34f47-a5c6-11e8-ad09-eb253f868f18′]
कांग्रेस के दिग्गज नेता व राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ने अप्रैल 2017 में सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था। एक बयान में उन्होंने बताया था कि बीते दिनों वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे और सारी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई थी। उनके बयान से साफ था कि वह अब सक्रिय राजनीति से किनारा करना चाह रहे थे।
कामत ने बताया कि उन्होंने 3 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आग्रह किया था कि उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त करें दें। साल 2014 में वह लोकसभा चुनाव हार गए थे और साल 2017 में कामत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद कांग्रेस उन्हें एआईसीसी का महासचिव मानती रही।
[amazon_link asins=’B07B6SN496′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ed99fe5d-a5c6-11e8-9a9c-9d17a47789ef’]
मुंबई नॉर्थ-वेस्ट संसदीय क्षेत्र से कामत साल 2009 में सांसद रहे। वह मुंबई नॉर्थ-ईस्ट संसदीय क्षेत्र से साल 1984, 1991, 1998 और 2004 में सांसद रहे थे। कामत पेशे से वकील थे, कामत साल 2009 से 2011 के बीच गृह राज्य मंत्री थे और उनके पास संचार मंत्रालय व सूचना प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त प्रभार था। साल 2013 में कामत को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का महासचिव नियुक्त किया गया। इसके आलावा राजस्थान, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव का कार्यभार उन्हें सौंपा गया था। साथ ही वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य नियुक्त किए गए थे, जो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उच्चतम फैसले लेने वाली संस्था है।