सेंसेक्स, निफ्टी में बड़ी तेजी, सेंसेक्स 750 प्वाइंट चढ़ा

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद आज बड़ी तेजी देखी गई। आज सेंसेक्स 740 प्वाइंट तक चढ़ गया। वहीं निफ्टी में भी 234 प्वाइंट की तेजी आई। सेंसेक्स 34,741 और निफ्टी 10,469 के स्तर पर पहुंच गया। आज रुपए में मजबूती आई। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 32 पैसे मजबूत होकर 73.79 के स्तर पर पहुंच गया।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’997263b9-ce0c-11e8-bf80-3125a24642df’]

बाजार में तेजी का एक बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमत कम होना था। ब्रेंट क्रूड आज 81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पंहुचा।  वहीं NYMEX पर क्रूड 71 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। आज ऑटो शेयरों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला। आयशर मोटर्स का शेयर, टाटा पावर 14 फीसदी, रिलायंस पावर 9 फीसदी, अडानी पावर 9 फीसदी, मारूति 5.45 फीसदी, बजाज ऑटो 5 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था।

[amazon_link asins=’B01MT3URQN’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a544f7a1-ce0c-11e8-bc28-ab6af6d863ad’]

बाजार के जानकारों के मुताबिक , आईआईपी और महंगाई के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आकड़ें आज जारी होंगे। प्रोविजनल आकंडों के मुताबिक घरेलू निवेशकों ने गुरूवार को 1,888 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

जस्टिस गोगोई ने लगाया जजों के छुटियों पर बैन

आज सुबह से एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। इसका असर भी शेयर बाजार पर पड़ा। एशियाई बाजारों में हेंग सेंग, कोस्पी, ताइवान के शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। हालांकि जापान और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में हल्की गिरावट थी।

[amazon_link asins=’B0725RBY9V’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b7e5307c-ce0c-11e8-8f4d-659519c7a7f4′]